Monday, October 21, 2013

छू रही है उनको एहसास से, हर गजल मेरी।
देख लेती है खुद को नाज से, हर गजल मेरी।।

उतरो कभी तुम तह में, ऐ साकी -ए -मयखाना।।
बुनी है शबनम -ओ -शराब से, हर गजल मेरी।।

न लैला से न हीर से, न ताज से लिखी है।
लिखी है एक जिन्दा मुमताज से हर गजल मेरी।।

वो ख्वाब क्या जो ख्वाब से बस ख्वाब रह जाये।
बेहतर है "अश्क " उस ख्वाब से हर गजल मेरी।।

3 comments: